नो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं चला ई रिक्शा का पता, सवारी बनकर बैठा चोर
पेशाब करने के बहाने रुकवाई ई रिक्शा, वाहन चालक को दिया धक्का-रिक्शा लेकर चोर हुआ फरार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कहते हैं जब एक परिवार की जिम्मेदारी होती है तो दिन रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। और उसके साथ कोई बड़ी दुर्घटना घट जाए तो वह अपने आप को थका हुआ महसूस करता है। जी हां ऐसा ही कुछ ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रंतर्गत का मामला सामने आया है, 21 अगस्त की रात्रि ई रिक्शा चालक एक सवारी को बैठाकर पेशाब करने के लिए रुकता है तो आते ही ई-रिक्शा चालक के होश उड़ जाते हैं मौक पर ई रिक्शा गायब मिलती है। पीड़ित ने ज्वालापुर कोतवाली समेत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को 24 अगस्त में प्रार्थना पर देकर ई रिक्शा चोरी की जानकारी दी।
पीड़ित ने बताया कि 20 अगस्त को रात्रि के समय ई रिक्शा लेकर सवारी के इंतजार में खड़ा हुआ था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई रिक्शा चालक से हरिद्वार रेलवे स्टेशन चलने के लिए कहते हैं। पीड़ित के द्वारा सवारी को बैठाकर हरिद्वार ले जाने लगता है तभी पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई रिक्शा चालक को ज्वालापुर स्टेशन जाने के लिए बोलता है, और पेशाब का बहाना लगाकर ई रिक्शा चालक के साथ धक्का मुक्की करते हुए सड़क पर धक्का देकर भगत सिंह चौक से चालक का मोबाइल फोन और 1900 रुपये नकद लेकर फरार हो जाता है। पीड़ित द्वारा पुलिस से ई रिक्शा चोरी की बरामदगी की गुहार लगाई जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं साथ ही मुझे ई-रिक्शा की किस्त भी देनी पड़ती है। अब देखना यह होगा कि नो दिन बीत जाने के बाद ई रिक्शा चोरी का खुलासा पुलिस द्वारा कितनी जल्दी किया जाता है यह तो अब आने वाला वक्त बताएगा।









