हरिद्वार

पात्र मतदाता का नाम न छूटे, SIR कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम मयूर दीक्षित

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को तहसील कार्यालय रुड़की पहुंचकर वहां चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया, अब तक हुई प्रगति तथा सत्यापन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से किसी भी दशा में पृथक न होने पाए। पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन पूरी सावधानी और गंभीरता के साथ किया जाए तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित मानकों और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि SIR के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं दस्तावेजों की विधिवत जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्य में पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को SIR कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल होना तथा सूची का शुद्ध एवं अद्यतन रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके प्रश्नों एवं समस्याओं का भी उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button