हरिद्वार

कांग्रेस नेताओं ने की गौवंश की मौत की निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी शिशुपाल नेगी से मुलाकात कर बैरागी कैंप क्षेत्र में भाजपा नेता की गाड़ी की चपेट में आने से कथित तौर हुई तीन गायों की मौत के मामले की निष्पंक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार को सीओ सिटी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि तीन गोवंश की मौत की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि मामले की त्वरित जांच कर घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी राजनीतिक प्रभाव अथवा दबाव के कारण कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी, एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नन्दलाल यादव, विवेक त्यागी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button