हरिद्वार

डीएम साहब भगत सिंह चौक स्थित एक गड्ढा बन ना जाए बड़ी दुर्घटना का गवाह

सम्बन्धित विभाग की खानापूर्ति शहर में बनी चर्चा का विषय, कई बार बचे है वाहन चालक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित धरातल पर उतरकर सड़कों पर हुए गड्ढे मुक्त को लेकर संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों पर हुए गड्ढे मुक्त होंगे, लगातार हरिद्वार जिला अधिकारी सड़कों पर हुए गड्ढों का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दे रहे हैं, वहीं शहर में चर्चा है कि भगत सिंह चौक के पास नेहरू क्लब के सामने सड़क पर एक गड्ढा बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। जी हां चर्चा है कि कई बार संबंधित विभाग द्वारा खानापूर्ति करते हुए गड्ढा मुक्त तो किया पर स्थिति पूर्व वाली ही बनी हुई है, लगातार वाहन चालक वाहन चलाते समय उस गड्ढे का शिकार तो हो रहे है पर बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच जाते है, शहर में चर्चा के डीएम साहब एक बार भगत सिंह चौक के पास दुर्घटना का केंद्र बना सड़क पर गड्ढे का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को गड्ढा मुक्त के सख्त निर्देश देते हुए वाहन चालक को बड़ी दुर्घटना का सामना न करना पड़े, शहर में चर्चा है कि पूर्व में हरिद्वार के एक वरिष्ठ पत्रकार इस गड्ढे के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बार-बार बचे थे। तो वही दूसरी घटना कुछ दिन पूर्व की है जहां ई रिक्शा में बैठी महिला और बच्चे गड्ढे का शिकार होने से बचे थे, बाल बाल ई रिक्शा पलटने से बची थी, चर्चा तो यहां तक है कि संबंधित विभाग द्वारा सड़क पर बने गड्ढे को कई बार ठीक कर चुका है उसके बावजूद भी स्थिति जस से तस बनी हुई है, लोगों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मांग की है कि जहां लगातार आपके द्वारा सड़क पर बने गड्ढों का निरीक्षण किया जा रहा है, तो वहीं भगत सिंह चौक पर भी एक बार निरीक्षण करते हुए सड़क पर बना दुर्घटना का केंद्र गड्ढा मुक्त किया जाए जिससे बड़ी दुर्घटना होने का गवाह से बचा जा सकें। वहीं दूसरी और क्षेत्र वासियों द्वारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सराहना भी की जा रही है, लगातार खुद धरातल पर उतरकर सड़कों पर बने गढ़ों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button