ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचे तौफीक अहमद, मांगी देश में अमन-चैन व चंद्रशेखर आजाद के स्वास्थ्य एवं मुख्यमंत्री बनने की दुआएं
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा 26 से आजाद समाज पार्टी के भावी दावेदार हाजी तौफीक अहमद ने साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचकर देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की है। इस दौरान उन्होंने फूल और चादर चढ़ाकर पार्टी की मजबूती तथा समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया है। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और बड़ी संख्या में समर्थकों के उत्साह के साथ दरगाह पर पहुंचे हाजी तौफीक अहमद ने आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी का परचम बुलंद होने की दुआ भी की है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके भविष्य में मुख्यमंत्री बनने की भी दुआएं की है। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सर्व समाज के हितों को लेकर कार्य कर रही है। पार्टी का उद्देश्य गरीब, मजदूर, किसान, युवा, दलित, पिछड़े और वंचित समाज सहित हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग और समर्थन से आजाद समाज पार्टी एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी। पार्टी समाज में समानता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि साबिर पाक की दरगाह पर की गई दुआएं देश में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश देती है।









