हरिद्वार

Video: बारिश ने खोल दी भेल प्रशासन की पोल, गड्ढों में जिंदगी दांव पर

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। जहां लगातार उत्तराखंड में इस वक्त बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है तो वहीं हाइवे से लेकर शहर की सड़के खस्ता हाल हो चुकी है तो वहीं लगातार बारिश ने हरिद्वार स्थित भेल प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है।

Oplus_16908288

जी हां सड़कों पर गड्ढे किसी बडे हादसे को दावत दे रहे है, शहर में चर्चा है कि भेल सेक्टर 2 में कुछ महीने पूर्व सड़क के गड्ढे भरे गए थे, जिसमें की काफी खर्चा हुआ था, वहीं लगातार बारिश ने भेल प्रशासन की पोल खोल दी है।

चर्चा है कि बीएचईएल सड़क पर गड्ढे इतने खरनाक हो चुके है कि कभी भी किसी भी वक्त बड़ा हादसा पेश आ सकता है, वहीं एक ऐसा ही मामला नजर में आया कि गुरुद्वारा के सामने सड़क के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे है, चर्चा तो यहां तक है कि भेल को भारत रत्न भी कहा जाता है, उसके बाद भेल की सड़के कही न कही विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

Oplus_16908288

अब देखना ये होगा कि भारी बारिश के बाद भेल प्रशासन सड़कों के गड्ढों की कितनी जल्दी मरम्मत करा पाता है ताकि जान माल का नुक़सान होने से बच सके ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button