हरिद्वार
कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण
भीड़ नियन्त्रण एवं आपात स्थिति के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस अधीक्षक बिपेंद्र सिंह एवं कुंभ मेला इंस्पेक्टर हितेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थों को कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने और स्नान के बाद सुरक्षित वापसी के लिए भीड़ नियन्त्रण एवं आपात स्थिति के लिए सुदृढ़ कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।









