
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। शिक्षक दिवस के अवसर पर हरिद्वार ग्रमिं ग्रामीण क्षेत्र के आदर्श जूनियर हाई स्कूल पथरी में शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमे शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों और शिक्षकाओ को विद्यालय संचालक अरविंद शर्मा और अरुण भारद्वाज द्वारा सम्मानित किया गया। बिजनोर के किरतपुर से मदनी इंटर कॉलेज के संचालक शमशाद अहमद, शमीम अहमद, नवोदय वैदिक एकेडमी से अवनीश आर्य, शिवालिक नगर से वरिष्ठ शिक्षका कृष्णा बिश्वास, डिवाइन लाइट स्कूल से वाइस प्रिसिपल् बृजेश कुमार, सिंह कंप्यूटर से बृजेश सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज से धर्मेंद्र सिंह चौहान, समाजसेवी चरण सिंह, किड्स पैराडाइस स्कूल के संचालक महेश दक्ष, विद्यालय से प्रतिभा शर्मा, आरती , पायल , आयुषी, प्राची, शिवम , विशाल, सुषमा,सीता, निशु, सलोनी, इशिका, आराधना, मधुबाला और गगन शर्मा को उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिये गए योगदान के लिए माला पहना कर उपहार देकर समानित किया गया। साथ ही कनखल से उप खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आई अनिशा को कृष्णा बिस्वास और प्रतिभा शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक शिक्षक को जब कभी कोर्ट जाना होता है तो उन्हे न्यायधीश द्वारा सम्मान मिलने से समय की बचत देखी गई है। डिवाइन लाइट स्कूल से वाइस प्रिसिपल् बृजेश कुमार ने बताया कि एक डॉक्टर या इंजिनीयर यदि गलत तरीके से बनते है तो वो समाज को इतनी हानि नही देते जितना एक गलत व्यक्ति के अध्यापक बनने से समाज हानि पाता है। अरविंद शर्मा ने शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहकर संबोधित किया। अरुण शर्मा ने आये सभी शिक्षको को उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।









