हरिद्वार

शिक्षक दिवस समारोह–2026 में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

एन.टी.टी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विद्यालयों में कार्यरत पूर्व छात्राओं को मिला गौरव सम्मान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, हरिद्वार के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह–2026 का भव्य आयोजन जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा एन.टी.टी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, उपाध्यक्ष डॉ. एस. एस. जायसवाल, सचिव सुखबीर सिंह, एन.ई.एम.टी के संस्थापक चेयरमैन अरुण शर्मा, व्योम विद्या स्थली के एन.टी.टी कॉर्डिंनेटर हितेंद्र सक्सेना, विभोर चौधरी (डायरेक्टर ) कमलप्रीत कौर (कॉर्डिनेटर) एवं अन्य शिक्षक वर्ग सोनम विष्णोई, जाह्नवी शर्मा, जयश्री शर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

लक्षिता, हर्षिता एवं अंशिका ने शानदार स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक शुरुआत दी। इसके बाद एन.टी.टी प्रथम वर्ष की छात्राओं वैष्णवी, अंजलि मिश्रा, मेघा, रितिका एवं सलोनी ने मनमोहक राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण भगवान नरसिंह अवतार पर आधारित अभिनय एवं नृत्य प्रस्तुति रही। इसमें भगवान नरसिंह के किरदार में हेमा, प्रह्लाद के किरदार में शिवानी तथा हिरण्यकश्यप के किरदार में प्राची ने शानदार अभिनय किया। इस प्रस्तुति में सीमा एवं प्रीति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं कंप्यूटर कक्षा के विद्यार्थियों में अदिति द्वारा द्वारा अपने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर अपने व्यक्तव्य द्वारा आभार धन्यवाद दिया, साथ ही कम्प्यूटर कक्षा से अन्य छात्राओं तनु गुप्ता, आयशा, अंजलि, मोहिनी, डोली, सविता, कंचन वर्मा एवं दिव्या ने शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में दीपिका जोशी, ज्योति एवं चंचल ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एन.टी.टी द्वितीय वर्ष की छात्राओं साक्षी नेगी एवं नीतू ने किया।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़े शिक्षकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को उनके समर्पण, सेवाभाव, शिक्षण कार्य, संस्था के प्रति योगदान एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं संस्था पदाधिकारियों द्वारा एस.एम.जे.एन के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. एस. जायसवाल, अवनीश आर्य, अरुण भारद्वाज (आदर्श हाई स्कूल, पथरी से अरुण भारद्वाज, अरविंद शर्मा, मीडिया से गगन शर्मा एवं विभोर चौधरी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कमलप्रीत कौर, जाह्नवी शर्मा, सोनम शर्मा, जयश्री शर्मा एवं शिवानी कौशिक को भी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ट्रॉफी प्रदान कर “विशिष्ट शिक्षण सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।

शिवानी कौशिक को विशेष रूप से वर्ष 2022 से 2025 तक को कंप्यूटर साक्षरता केन्द्र में अकाऊंटिंग टीचर के रूप में दी गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण एवं विद्यार्थियों के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षक और विद्यार्थी के संबंध को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जामवंत एवं हनुमान जी के प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जामवंत जी ने हनुमान जी को उनकी शक्ति का स्मरण कराया, उसी प्रकार एक शिक्षक का दायित्व है कि वह अपने विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा, क्षमता एवं कौशल को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन बनाए रखने एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। एन.टी.टी प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया।
प्रथम स्थान–शिवानी खुसवाहा–84%, द्वितीय स्थान–ज्योति देवी-75.57%, तृतीय स्थान–अर्चना देवी–75.29%।
एन.टी.टी द्वितीय वर्ष–सत्र 2024–26 एन.टी.टी द्वितीय वर्ष में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम में—
प्रथम स्थान–विजयलक्ष्मी साहनी–77.29%, द्वितीय स्थान–सोनम शर्मा–68.14%,तृतीय स्थान–रचना जोशी–56.43% रहा। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभाशाली छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर की शुभकामनाएं दी गईं।

शिक्षक दिवस समारोह का एक विशेष आकर्षण वे पूर्व छात्राएं रहीं, जिन्होंने एन.ई.एम.टी हरिद्वार से एन.टी.टी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर विद्यालयों में कार्यरत पूर्व छात्राओं को “एन.टी.टी गौरव सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।

इनमें प्रमुख रूप से—
सपना — टोडलर पब्लिक स्कूल — शिक्षक के रूप में कार्यरत, शिवानी कुशवाह, संस्कार प्ले स्कूल से अर्चना देवी, सरस्वती विधा मन्दिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 से साक्षी नेगी, स्टेंपिग पेबलेस अकेडमी से दीपिका जोशी, द अड्वेंट स्कूल से अंशु, देव संस्क्तृती से अनुराधा, लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल ज्वालापुर से सोनम शर्मा, शिवालिक पब्लिक जुनिएर हाई स्कूल कनखल से सभी पूर्व छात्राओं की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि एन.टी.टी प्रशिक्षण केवल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने तथा समाज में एक शिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर प्रदान करता है।
शिक्षक दिवस समारोह में अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि एवं संस्था पदाधिकारियों द्वारा “सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान–2026” प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्साह, अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास एवं शानदार प्रस्तुति के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्रा का कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

संस्था के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी सांस्कृतिक प्रतिभागियों, एन.टी.टी विद्यार्थियों एवं सम्मानित शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में संस्था की ओर से मुख्य अतिथि, सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button