हरिद्वार

श्री विश्वकर्मा सभा, भेल द्वारा भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। श्री विश्वकर्मा सभा, भेल द्वारा दिनांक सोमवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-04, भेल, हरिद्वार में भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिनका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णकांत विश्वकर्मा, एसडीएम मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि आदेश चौहान, विधायक रानीपुर तथा दिनेश कुमार, चेयरपर्सन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। सभा की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विश्वकर्मा सभा, भेल के अध्यक्ष धर्मपाल धीमान, सचिव अमित जांगिड ने सभी अतिथियों एवं समाज के उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अमित जांगिड ने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित विश्वकर्मा सभा, भेल वर्ष 2026 में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष का गौरवपूर्ण अवसर मना रही है। इस अवसर पर सभा की 50 वर्षों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक यात्रा को याद किया गया तथा आने वाली पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

समारोह में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वकर्मा सभा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के संरक्षक मदनपाल धीमान, अशोक धीमान, बाबूराम जी उपाध्यक्ष योगेश धीमान, नीरज धीमान, विपिन धीमान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धीमान, सा. सचिव रामाशीष विश्वकर्मा, उप सचिव, आदेश धीमान, सुनील धीमान, अनुप धीमान, सह कोषाध्यक्ष हरिकेश विश्वकर्म, अंकेक्षक ओमप्रकाश धीमान जी तथा प्रचार सचिव अरविंद शर्मा, रोहित धीमान, संजीव धीमान, बृजेश जांगिड़, कमलेश विश्वकर्मा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसके अतिरिक्त सलाहकार समिति में ओमकेलाश, गुरुदत्त धीमान, रजनीश धीमान जी, सूचना सलाह में रूपेश विश्वकर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्यों में ओमवीर धीमान, अजय धीमान (CFPP) सहित ब्लॉक प्रतिनिधियों सुधीर धीमान, दीपक बागला का भी सहयोग रहा।

अंत में अध्यक्ष नीरज धीमान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धीमान सांस्कार्तिक सचिव रामशीष विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभा की कार्यकारिणी एवं समस्त समाजबंधुओं का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button