हरिद्वार

नाबालिक विद्यार्थियों द्वारा दुपहिया वाहन संचालन पाए जाने पर 20 स्कूटी मोटर साइकिल किए सीज

हरिद्वार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन पर परिवहन विभाग टीम द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तराखंड हरिद्वार में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा परिवहन विभाग को नाबालिक विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए जिसमें निर्देशों का पालन करते हुए आज हरिद्वार परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ प्रशाशन निखिल शर्मा एवं एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में नाबालिक विद्यार्थियों द्वारा दुपहिया वाहन चलाए जाने पर प्रभावी रोकथाम हेतु लक्सर रोड जगजीतपुर क्षेत्र स्कूलों एवं आस पास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं एआरटीओ प्रशाशन निखिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान विद्यालय प्रबंधकों से भी वार्ता की गई। जिसमें नाबालिक विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों के अनुभव अभिभावकों को पूर्व में भी नोटिस जारी कर नाबालिक विद्यार्थियों को स्कूटी, मोटरसाइकिल से विद्यालय न भेजने हेतु सूचित किया गया था उसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से विद्यालय में आ रहे हैं और अपने दुपहिया वाहन को विद्यालयों के आसपास की गलियों में पार्क कर रहे थे। जिस पर परिवहन विभाग टीम द्वारा विद्यालय प्रशासन को विश्वास में लेते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा अभियान के दौरान कुल 20 स्कूटी मोटरसाइकिल के चालान करते हुए सीज कर कार्यवाही की गई वहीं परिवहन विभाग टीम द्वारा ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी कार्यवाही की जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय आवागमन हेतु वैकल्पिक एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ प्रशाशन निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत समय समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें किसी भी तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन संचालन पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं परिवहन विभाग कार्यालय एआरटीओ प्रशाशन निखिल शर्मा द्वारा अभिभावकों से अपील करते हुए बताया कि बिना किसी वैध ड्राइविंग लाइसेंस व निर्धारित आयु पूर्ण किए अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नाबालिक द्वारा वाहन संचालन न केवल उसकी स्वयं की सुरक्षा है बल्कि आम जनमानस की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करता है। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन तथा नाबालिक द्वारा वाहन संचालन पर प्रभावी रोकथाम हेतु इस प्रकार से अभियान जारी रहेंगे। अभियान के दौरान परिवहन विभाग टीम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशाशन निखिल शर्मा, वरुणा सैनी, यातायात कर अधिकारी, भारत भूषण यातायात कर अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button