ईवीएम को दोष प्रशासन का दुरुपयोग कांग्रेस के विकल्प: शेखावत
केंद्रीय मंत्री संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे भीलवाड़ा भाजपा ने किया स्वागत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(डॉ. चेतन ठठेरा) जयपुर। भीलवाड़ा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैं कहां की कांग्रेस ने हर मोर्चे पर देश की जनता का विश्वास खोया है। प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा और कमल खिलेगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत शुक्रवार को अपने संक्षिप्त प्रवास पर भीलवाड़ा पहुंचे।भीलवाड़ा आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने यह बात कही और कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और संगठन की ताकत से जीत की इबारत लिखी जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और सरकार की नीतियों के बदौलत की भाजपा ने प्रदेश में निकाय चुनाव में कमल खिलाया है और अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का कमल खिलेगा ऐसा उनका पूरा विश्वास है।
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि परिणाम आने के बाद कांग्रेस के पास दो ही विकल्प बचते है या तो वे हर बार की तरह ईवीएम और व्यवस्था को दोष देंगी, या फिर प्रशासन के दुरुपयोग का रोना रोएंगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। दिल्ली में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर कटाक्ष करते हुए शेखावत ने कहा कि यह गठबंधन ऐसे लोगों का एकत्रीकरण है, जिन्हें लोकतंत्र के मैदान में जनता ने बार-बार नकारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों से बचने, झूठ और अफवाहें फैलाने, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने और बिना किसी आधार के देश की सेनाओं पर टिप्पणी कर देश की छवि धूमिल करने का काम यह गठबंधन कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक लादूलाल पीतलिया, महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा, विशाल गुरुजी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, भूपेंद्र सिंह बिलिया, महेंद्र नायक, विजय पोखरना, भगवत सिंह खैराबाद, रेखा परिहार, नंदलाल गुर्जर, राजासाध वैष्णव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक सागर राणा, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाणा, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर श्रीमती जसवंत कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। और पुलिस दल ने मंत्री शेखावत को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सर्किट हाउस, भीलवाड़ा से तेरापंथ नगर होते हुए सड़क मार्ग द्वारा चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान किया।







