380 नागरिकों ने उठाया विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ, 170 लाभार्थी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकासखंड सभागार खानपुर में सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने की। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान 380 नागरिकों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में प्राप्त 09 शिकायतों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। वहीं 185 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 170 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में करीब 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 35 लोगों को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ दिया गया, जिसमें रोजगार उपलब्ध कराने, श्रमिकों की केवाईसी, नए जॉब कार्ड पंजीकरण, 03 स्वयं सहायता समूहों की सीसीएल स्वीकृति तथा एक बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी करना शामिल रहा। श्रम विभाग द्वारा 35 श्रमिकों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया गया। राजस्व विभाग ने 05 स्थायी निवास, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए। चिकित्सा विभाग ने 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 33 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि कृषि विभाग ने 29 किसानों को पौध, बीज एवं फसल बीमा आदि की जानकारी उपलब्ध कराई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 पात्र व्यक्तियों को विधवा, वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग ने 07 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई। आयुष विभाग द्वारा 70 लोगों को होम्योपैथी दवाएं वितरित की गई। शिक्षा विभाग ने 65 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 20 लोगों के राशन कार्ड संबंधी कार्य किए गए। बाल विकास विभाग ने 13 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया। ऊर्जा विभाग द्वारा 39 ग्रामीणों को बिजली बिल सुधार, नए विद्युत कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।









