हरिद्वार

​श्री राम बारात का अजीतपुर मे पुष्प वर्षा और जलपान के साथ हुआ भव्य स्वागत

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से​अजीतपुर/जियापोता ग्राम पंचायत अजीतपुर में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जियापोता के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री राम बारात’ के आगमन पर ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बारात के गांव में पहुँचते ही पूरा अजीतपुर क्षेत्र जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। ​ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप एवं समस्त ग्रामवासियों ने बारात पर फूलों की बौछार कर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए चाय, पकौड़ी, फल (केले, सेब), नमकीन व बिस्किट आदि के उत्तम जलपान व सत्कार की व्यवस्था की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जियापोता के सम्मानित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। सम्मानित होने वालों में अध्यक्ष के. आर. सिंह राणा, उपाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान, सचिव गौतम चौहान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, सहायक कोषाध्यक्ष नक्कल उर्फ शेर सिंह, मंच संचालक दिनेश कुमार कश्यप, मंत्री कोमल, जसवीर, विपुल, आशु कश्यप तथा महामंत्री अमित सिंह राणा व राहुल गुप्ता शामिल रहे। समिति के संगठन मंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप जी द्वारा किया गया यह अद्भुत स्वागत और व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति का संदेश प्रसारित हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button