हरिद्वार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम घटनाओं को दे रहे अंजाम, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तराखंड में पिछले काफी समय अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है जहां अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं रहा तो वहीं आए दिन आपराधिक घटनाओं की खबरों से आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं तीर्थ नगरी हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था चौपट होती दिख रही है जहां अपराधियों में कानून का किसी तरह से कोई डर नहीं दिखाई दे रहा। जी हां आपको बता दें कि पिछले काफी समय से हरिद्वार जनपद में नशा कारोबार, देह व्यापार, चोरी, लूट, मारपीट, वाहन चोरी जैसे मामले आम बात हो गई है। वहीं कनखल थाना क्षेत्र में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। दिनदहाड़े चोरी, मामूली बात पर मारपीट, फायरिंग जैसी हो रही घटनाओं से आम जनमानस में भय बना हुआ है। वहीं सवाल यह है कि क्या अब अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा या फिर कहीं न कहीं थानों एवं पुलिस चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिस कारण अपराधी किस्म के लोग पुलिस को चुनौती देते हुए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गतिविधियों पर ध्यान देना होगा जिससे समस्त थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण किया जा सकता है।









