रुड़की

शिक्षित होकर बालक समाज व राष्ट्र निर्माण में देते हैं महत्वपूर्ण योगदान: पूर्व मेयर गौरव गोयल

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रहमानिया हाई स्कूल में सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि समाज में सबसे पहले अपने परिवार को शिक्षित करना जहां परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं राष्ट्र निर्माण में भी यही बालक शिक्षित होकर अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा छात्रों को दी जाती है उससे उनके ज्ञान में जियोग्राफी होती है। वह जीवन पर्यंत उनके लिए सहयोगी रहती है।छात्र-छात्रों को पाठ्य सामग्री व कॉपियां आदि निशुल्क वितरित करते हुए कहा कि मेरे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो सेवा की जाती है, मैं उसको बहुत अहमियत देता हूं, ताकि हमारे बच्चे हमारे आदर्श समाज का निर्माण का सकें। प्रधानाचार्य मौलाना अजहरूल है ने कहा कि बच्चों के विकास और उन्नति के लिए समय-समय पर नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन जहां अपना सहयोग प्रदान करते हैं, उसी प्रकार हमारे पूर्व मेयर गौरव गोयल बिना भेदभाव के सभी बच्चों को निशुल्क सामग्री जैसे किताबें, पुस्तकें इत्यादि वितरित करते हैं, जो सराहनीय कदम है।उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षित छात्र ही हमारे समाज में सद्भाव, प्रेम व आदर्शवादी समाज का निर्माण करते हैं,इसलिए इनकी शैक्षिक वृद्धि के लिए हमें आगे आना चाहिए। इस अवसर काजी नसीम अहमद, अता साबिर ‘अफजल’,अजरा तबस्सुम, शहजाद अली, इसरार अहमद, फरहत नूर खान, जावेद अरशद, फरहत अंसारी, रिदा खान, कारी महमूद, कारी एहतेशाम, अब्दुल रब, अंसार अली, मुबाशिर अली व कारी शाबान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button