हरिद्वार

​जियापोता में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विजयादशमी महोत्सव

मुख्य अतिथि आकाश बजाज व विशिष्ट अतिथि शिवा चौहान का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी जियापोता (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक रामलीला के अवसर पर विजयादशमी (दशहरा) का मंचन एवं रावण दहन का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता और शास्त्रीय गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आकाश बजाज ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शिवा चौहान के साथ-साथ जियापोता के ग्राम प्रधान कृष्णपाल एवं अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को सनातन परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी का पावन प्रतीक चिन्ह (चित्रपट) भेंट कर भावभीना स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर संस्था के अध्यक्ष केहर सिंह राणा, उपाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान, सचिव गौतम चौहान, मंच संचालक दिनेश कुमार कश्यप, महामंत्री राहुल गुप्ता, अरविंद कश्यप, कोषाध्यक्ष सत्यपाल चौहान, विनोद कश्यप, आशु कश्यप, अनुज कश्यप, अरुण प्रवीण, कुणाल चौहान, शोभाराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है तथा रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। संस्था के पदाधिकारियों ने भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button