
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के बहादुरपुर जट गांव की ऐतिहासिक रामलीला का समापन बुधवार देर रात भगवान श्री रामचंद्र जी के राजतिलक की भव्य लीला के साथ किया गया। रामलीला कमेटी बहादुरपुर जट के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अंतिम दिवस की लीला में लंका पहुंचकर लक्ष्मण द्वारा विभीषण का राजतिलक किया गया। लंका में धर्म की पुनः स्थापना के पश्चात भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव सहित अयोध्या वापस लौटे। अयोध्या लौटने पर पूरी नगरी को फूलों और दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया, ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई गईं। राजमहल में रामचंद्र जी ने अयोध्या वासियों का अभिवादन किया और 14 वर्षों तक राज्य कार्य का कुशल संचालन करने पर भरत जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। भरत मिलाप के इस दृश्य ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके पश्चात भव्य राजतिलक समारोह का मंचन किया गया, जिसके साथ ही रामलीला का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर पूरी रामलीला के दौरान स्थानीय कलाकारों के के द्वारा किए गए उत्कृष्ट अभिनय की सराहना की गई। ज्ञात हो कि बहादुरपुर जट की रामलीला में सभी पात्र स्थानीय ग्राम बहादुरपुर से ही होते हैं। इस सफल आयोजन में रामलीला कमेटी के प्रधान धीरसिंह, शिव चौधरी, कृष्ण पाल चौधरी, अमन कश्यप, पवन कश्यप, योगेंद्र कश्यप, रवि कश्यप, रिंटू कश्यप, अजमेर कश्यप, प्रदीप पाल, धर्मेंद्र चौहान, राकेश उर्फ कुकू, नितिन पंडित, ललित चौधरी, सागर प्रजापति, पुष्पेंद्र उर्फ काला, पवन लोती राम, सहित समस्त ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।









