ऊंट के मुंह में जीरा: भ्रष्टाचार के दलदल में हरिद्वार की सड़के
कुंभ मेला की तैयारियां जोरों पर, रात को बनती है सड़क सुबह बन जाती हादसों की गवाह

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय कुंभ मेला की तैयारियां जोरों पर चल रही है तो वहीं हरिद्वार की सड़के भ्रष्टाचार की भेट चढ़ती जा रही है। एक के बाद एक हादसे देखने और सुनने को मिल रहे हैं जी हां एक कहावत तो सुनी होगी ऊंट के मुंह में जीरा कुछ ऐसा ही हरिद्वार की सड़के दलदल में फंस गई है।


शहर में चर्चा है कि लगातार कुंभ मेला कार्य को लेकर दिन-रात निरीक्षण किया जा रहा हैं उसके बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा रात के समय सड़क बनाकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।










