रुड़की

शक्ति केंद्र के ग्रामों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित

चौधरी धीर सिंह ने चुनावी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का किया आह्वान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। निकटवर्ती रहमतपुर में भाजपा के शक्ति केंद्र ग्राम बाजूहेड़ी, बेलडा तथा रहमतपुर का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती का आधार उसके कार्य करता होते हैं।पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें हर संभव प्रयास करने चाहिए, साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनता हित के लिए चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने की जरूरत है। चौधरी धीर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से जताने का आह्वान किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुशील प्रजापति, कलियर विधानसभा प्रभारी अजय टांक, पतंजलि मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक अरुण सैनी, धर्मवीर रोड तथा सोम प्रकाश गुप्ता आदि बड़े संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

Related Articles

Back to top button