वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने फीता काट किया मोहल्ला सत्ती में अलीजा नहारी फूड की चौथी ब्रांच का भव्य शुभारंभ
इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर के सत्ती मोहल्ले स्थित बादशाह चौक के समीप अलीजा नहारी फूड की चौथी ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता द्वारा फीता काट किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान के ऑनर फैसल और सलमान ने बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।होटल का विधिवत उद्घाटन कर सचिन गुप्ता ने संचालकों को नए, प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के अवसर पर ऑनर फैसल कुरैशी और सलमान अंसारी की ओर से लोगों को मुफ्त भोजन कराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग होटल पहुंचे, देखते ही देखते प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने यहां के व्यंजनों का स्वाद चखा और खाने की जमकर तारीफ की।कार्यक्रम में नगर की कई प्रमुख हस्तियों के साथ दिल्ली से पहुंचे मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी शामिल हुए। उन्होंने यहां के जायके की सराहना करते हुए वीडियो बनाए और लोगों से एक बार अलीजा नहारी फूड पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद लेने की अपील की।ऑनर सलमान अंसारी ने बताया कि काफी समय से उनकी इच्छा थी कि दिल्ली के जाफराबाद का मशहूर स्वाद रुड़की के लोगों तक पहुंचाया जाए। सोशल मीडिया पर लगातार लोग रुड़की में इसकी ब्रांच खोलने की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए चौथी शाखा शुरू की गई है। इससे पहले दिल्ली में दो और बुलंदशहर में इसकी एक ब्रांच संचालित हैं।यहां ग्राहकों को निहारी, बकरे का कोरमा व चाप, बकरे की रान और बटेर का शोरमा सहित कई खास व्यंजन मिलेंगे। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।ऑनर फैसल कुरैशी ने कहा कि उनका उद्देश्य बेहतरीन गुणवत्ता और स्वाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराना है, वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने फैसल कुरैशी और सलमान अंसारी को बधाई देते हुए कहा कि नए प्रतिष्ठान से रुड़की के लोगों को उम्दा भोजन मिलेगा तथा कारोबार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। इस अवसर युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह, युवा समाजसेवी शेख जमाल अहमद, साजिद अंसारी, जावेद अली, मोहम्मद जुनैद व हाजी इनाम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।









