हरिद्वार

जाट विकास मंच भेल हरिद्वार द्वारा बाल भारती स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। जाट विकास मंच भेल हरिद्वार द्वारा आज बाल भारती स्कूल, सेक्टर-4 में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, खेल भावना और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में जाट विकास मंच के अध्यक्ष श्री अमित चौधरी, महासचिव श्री सचिन राठी, उपाध्यक्ष श्री सतीश चौधरी एवं कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र चहल सहित श्री देवेंद्र राठी, मनोज तोमर, सुशील आर्य, राजीव चौधरी, राजूलाल सिंह, संदीप चौधरी, प्रहलाद सिंह, बालेंद्र सिंह, रूपेंद्र कुमार, सुरेंद्र नेहरा, ऋषिपाल सिंह, मनदीप सिंह, निखिल चौधरी, विनोद धनखड़, रोहित सिंह, मोहित चौधरी, विजय मलिक, प्रवीण सिंह, अजय रोहिल, मुकेश अंतिल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक श्री शीशपाल सिंह एवं श्री सुरेंद्र नेहरा का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का संचालन एवं आयोजन पूर्व पीटीआई श्री मनोज तोमर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जाट विकास मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मंच भविष्य में भी सामाजिक, शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button