भाजपा जिलाध्यक्ष को समर्थन पत्र देकर की शिवा चौहान को टिकट दिए जाने की मांग
अवसर मिला तो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा: शिवा चौहान

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे भाजपा नेता शिवा चौहान के सैकड़ों समर्थकों ने जगजीतपुर स्थित भाजप जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को शिवा चौहान को प्रत्याशी बनाए जाने के समर्थन में पत्र सौंपा। समर्थकों में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के नसीपुर कलां, कुंहारी, लालढांग, पदार्था, धनपुरा, गैंडीखाता, श्यामपुर, गाजीवाली, पीली पड़ाव सहित तमाम गांवों के समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। समर्थकों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं की भी मौजूदगी रही। साबरा, सईदा एवं शहनाज ने कहा कि शिवा चौहान विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता हैं। हर समय लोगों के बीच मौजूद रहते हैं और समस्याओं का समाधान कराने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को शिवा चौहान को टिकट देकर प्रत्याशी बनाना चाहिए। स्थानीय ग्रामीण नूर, म्रगांक व शेर आलम ने कहा कि शिवा चौहान ग्रामीण पृष्ठभूमि के नेता हैं। क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। निरंतर जनता के दुख दर्द में शामिल रहते हैं। जलभराव, बिजली, पेयजल, सड़क आदि समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता स्थानीय प्रत्याशी चाहती है और पूरी तरह शिवा चौहान के समर्थन में है। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शिवा चौहान भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। शिवा चौहान ने कहा कि उनके दावेदारी करने के बाद समर्थकों में भारी उत्साह है। टिकट मांगना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है। यदि उन्हें अवसर मिला तो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत दर्ज करेंगे और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र का विकास करेंगे। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे समर्थकों में राहुल सैनी, प्रदीप सैनी, दीपक चौहान, विवेक शर्मा, कुणाल कश्यप, नितिन पाल, प्रवीन सैनी, मनोज चौहान, विपिन सैनी, मुस्कान, शहनाज, शबनम, हनीफा, कनीजा, तस्लीम, महमुना, हसीना, अरमान, शेर आलम, मुर्सलीम सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।









