राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शबनम जहां के नेतृत्व में पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन
नीटू कुमार हरिद्वार सवांददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शबनम जहां के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा मोहल्ला लोधामंडी में पदाधिकारियों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें पदाधिकारियों को घर घर जाकर कांग्रेस की रीती नीतियों को पहुंचाने और संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। वही नगर अध्यक्ष शबनम जहां ने बताया कि आज संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। जिसमें सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस का प्रचार जनता के बीच करें। और संगठन से जुड़े पदाधिकारी घर घर जाकर कांग्रेस की रिति नीतियों को जनता के बीच पहुंचाए, साथ ही संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को पदाधिकारी जुड़ें। जिससे राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस संगठन एक विशाल रूप में सामने आने के साथ-साथ जनता के हितों में कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह महिलाओं का शोषण व उत्पीड़न बढ़ा है वह बहुत ही निंदनीय है। महिलाओं की सुरक्षा के ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं ही अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर, जनता से कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। वही राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर व कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के जिला सचिव मोहम्मद आरिफ ने भी कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों को रूपरेखा तैयार कर जनता के बीच में उतरने की बात कही है। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर्ण बहुमत से सरकार बना सके। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की चालबाजियों को समझ चुकी है। हर कदम पर जुमलों की सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं। और जनता से विश्वासघात कर जनता को ठगा है। जिसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देने को तैयार है। उन्होंने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर भी मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के लिए कहां है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और जनता के बीच जाते समय भी जन-जन को कोरोना के प्रति जागरूक करें। उन्हें भी मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, बार बार अच्छी तरह साबुन से हाथ धोने के लिए और घर से बाहर निकलते समय समाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर सचिव शबाना प्रवीण, सचिव गुलिस्ता प्रवीण, उपाध्यक्ष अफसरी खातून, सचिव सलमा जहां, सचिव अनीशा खातून मौजूद रही।











