जाम से निजाद के लिए प्रशासन को करने होंगे कुछ ठोस उपाय: सुनील सेठी
हरिद्वार में उमड़े आस्था के सैलाब से थम गई आम इंसान की जरूरत सहित आपातकालीन सेवाएं
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र पार्किंगो की संख्या बढ़ाने के साथ साथ नो पार्किंग जॉन सड़को पर खड़ी अनियोजित गाड़ियों को हटाए जाने सार्वजनिक स्थानों को खाली कराये जाने हेतु टास्क फोर्स का किया जाए गठन। चौराहे तिराहे सहित हाइवे अंदरूनी मार्गों को किया जाए नो पार्किंग जॉन घोषित। वीकेंड स्नानों पर बड़े वाहनों की हो नो एंट्री। हाइवे पर कुछ पुलो की चौड़ाई बढ़ाए जाने हेतु भी किया जाए कार्य। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिख हरिद्वार में कुंभ मेले के बजट से जाम से निपटने को लेकर बड़ी योजना बनाए जाने की मांग रखी जिसमें मुख्यता कई सालों से उठ रही पार्किंग की समस्या को दूर करने सहित नो पार्किंग जॉन सार्वजनिक मार्गों को खाली करने के लिए विशेष योजना बनाए जाने की मांग रखी क्योंकि जिस प्रकार आज वीकेंड पर जाम के चलते आम इंसान आपातकालीन सेवाएं बाधित हुई उससे सभी व्यवस्थाएं फेल हो गई प्रशाशन को स्वयं सड़को पर उतरकर व्यवस्थाएं संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जरूरतमंद इंसान घरों में कैद हो गए। हाइवे पर कई जगह पुलो की चौड़ाई कम भी जाम का मुख्य कारण है शहर के अंदरूनी मार्गों सहित हाइवे पर जाम से हर व्यक्ति को परेशानी उठानी पड़ रही है जिसके लिए योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं करनी होगी। क्योंकि आगे कावड़ मेले सहित कुंभ मेले सहित अन्य स्नान पर्व एक बड़ी चुनौती के साथ आ रहे है जिसके लिए पूर्व से एक बड़ी तैयारी की आवश्यकता है। जिससे श्रद्धालु सहित स्थानीय निवासियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं हो। पत्र लिख मांग करने वालो में मुख्य रूप से हरिमोहन भारद्वाज, राकेश सिंह, एस एन तिवारी, पंकज अरोड़ा, सौरभ सिंह, राहुल अरोड़ा, पवन सिंह, अमित अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ओर अमित शर्मा शामिल रहे।









