उप राजस्व अधिकारी संजय कुमार बत्रा की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ नलकूप विभाग खंड के उप राजस्व अधिकारी/स्पेशल ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (सहारनपुर/मुजफ्फरनगर द्वैत पद) के पद पर कार्यरत रहे संजय कुमार बत्रा अपनी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्व, तकनीकी और मिनिस्ट्रियल संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कई सेवानिवृत्त कर्मियों ने हिस्सा लिया। सभी ने बतरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद और दीर्घायु भविष्य की कामना की। इस दौरान अनेक गणमान्य सदस्यों ने अपने संबोधन में बत्रा ने सेवाकाल और उनके कुशल कार्यशैली की जमकर सराहना की। सम्मान की पराकाष्ठा तब देखने को मिली जब सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर करतल ध्वनि (तालियों की गड़गड़ाहट) के साथ उनकी जयकार का वादन किया और उन्हें विदाई दी। बता दे कि संजय कुमार बत्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान सहारनपुर और मुजफ्फरनगर दोनों जनपदों के द्वैत पद की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन किया। इस विदाई समारोह की खास बात यह रही कि बतरा के साथ ही उनके अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारी सतीश कुमार और रामेश्वर प्रसाद को भी उनकी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सम्मानित किया गया। विभागीय साथियों के साथ मंच साझा कर सम्मान पाने का यह क्षण बेहद भावुक और यादगार रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके भावी सामाजिक व पारिवारिक जीवन के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।









