देहरादून

खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर शांति भंग करने वाले 19 व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को सुधारने हेतु कड़े प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा समस्त जनपदों में अवैध नशे के विरुद्ध एवं किसी भी तरह से अपराध करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। वहीं क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी व खटीमा क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार खटीमा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में खटीमा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वाले एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आदेशों का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले तथा शांति भंग करने वाले 19 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही की गई है। वहीं खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाए पर नशेड़ियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल ने बताया कि किसी भी तरह से असामाजिक तत्वों व सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन करने व शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में खटीमा कोतवाली क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा। खटीमा क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना ही उनका उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button