हरिद्वार
तिरुपरमकुन्दरम पर्वत पर कार्तिकेय दीपम प्रज्वलित किए जाने के न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया
गगन शर्मा सह सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। तमिलनाडु में तिरुपरमकुन्दरम पर्वत पर भगवान सुब्रमण्यम स्वामी जी के मंदिर के शिखर पर कार्तिकेय दीपम दीपथुनम को सदैव प्रज्वलित किए जाने के न्यायालय के निर्णय का भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रशेखर चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सनातन धर्म की आस्था, धार्मिक परंपराओं एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान है। धार्मिक परंपराओं को संरक्षित रखना हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी से शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।









