हरिद्वार

अधिकारी को गोली मारकर भागने की कोशिश, कनखल पुलिस ने किया आरोपी चालक गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कनखल के विष्णु गार्डन क्षेत्र में संविदा पर तैनात चालक ने अपने अधिकारी को गोली मार दी। गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अधिकारी का एम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चालक विनोद नेगी पिछले कई महीनों से अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल की टोका टाकी से नाराज था। दोनों के बीच चार,पांच महीने से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने अधिकारी पर तमंचे से फायर कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए घटनास्थल पर पोछा लगाकर सफाई की और कपड़े बदलकर फरार होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन कनखल पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद नेगी के खिलाफ संबंधित धारोंओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी विनोद गांव जयहरी, पोस्ट ऑफिस भृगूखाल, तहसील यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है जो हाल ही में सर्वप्रिय विहार, कनखल, हरिद्वार में रह रहा था।

Related Articles

Back to top button