हरिद्वार
हरिद्वार में जर्जर भवनों पर सख्ती, डीएम ने सील करने के दिए निर्देश
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। मानसून के दौरान जनहानि रोकने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने जिले के सभी जर्जर भवनों और क्षतिग्रस्त दीवारों का तत्काल सर्वे कर उन्हें चिन्हित कर आवश्यकता अनुसार सील करने के निर्देश दिए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।डीएम ने कहा कि लगातार बारिश के चलते पुराने भवनों और दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। आमजन से अपील की गई है कि जर्जर भवनों और दीवारों से दूर रहें और किसी भी असुरक्षित भवन की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुनादी व लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।









