हरिद्वार

कांवड़ मेले में चलित सेवा चलाएगा राष्ट्रीय सनातनी संगठन, तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

सलेमपुर चौक में हुई बैठक, संगठन विस्तार और पदाधिकारियों की नियुक्ति पर दिया गया जोर

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को लेकर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सलेमपुर चौक, बहादराबाद स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में कांवड़। मेले के दौरान सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी ने की। बैठक में बताया गया कि कांवड़ मेले के संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व में ही संगठन की ओर से अवगत करा दिया गया है। इस वर्ष संगठन श्रद्धालु कांवड़ियों की सुविधा के लिए चलित कांवड़ सेवा संचालित करेगा, जिससे मार्ग में जरूरतमंद श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यालय प्रमुख को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए मेला प्रभारी, निरीक्षक, अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर शीघ्र नियुक्तियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और कांवड़ मेले में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान, प्रीति चौधरी, राजेंद्र मौर्य, दिनेश लाल, डालचंद, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाह, प्रदीप सैनी, रविंद्र शर्मा, सुबोध सैनी, सीमा, अपूर्वा, प्रियांश, हर्षिता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button