ठेके की पीछे शराब की सरकारी केंटीन, 20 रुपए की माउंटेन dew, 10 रुपए की वसूली
शहर में चर्चा जिम्मेदार विभाग सोया कुंभ करण की नींद, अभियान का इंतजार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां इस समय जिलाधिकरी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद में लगातार संबंधित विभागों द्वारा अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जारी है तो वहीं हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक ठेके के पीछे बनी सरकारी कैंटीन चर्चाओं में चल रही है। जी हाँ बड़ा-बड़ा लिखा है अंग्रेजी शराब की सरकारी कैंटीन, पर दाम मन चाहे लोगो से वसूले जा रहे हैं।
चर्चा है कि शराब की सरकारी कैंटीन में 20 रुपये की माउंटेन dew, 30 रुपए में मिल रही है। अगर कोई ग्राहक पूछता है तो जवाब एक ही सुनने को मिलता है 30 रुपए के दाम में ही मिलेगी, ये तो वोई बात हो गई उल्टा चोर कोतवाल को ही डाटे। चर्चा है कि संबंधित विभाग द्वारा ऐसे संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती, जो लोगों की जेब पर डाका डालकर अपनी चांदी काट रहे है।
अब देखना ये होगा कि जनपद हरिद्वार में शराब की बनी सरकारी कैंटीनो में अभियान कितनी जल्दी शुरू होता है, और लोगों की जेब पर डाका डाल रहे संचालकों पर कार्यवाही कर लोगो के बीच एक अच्छा संदेश पहुंचाने में कामयाब होता है, ये तो अब कार्यवाही के बाद ही पता चल पाएगा।









