हरिद्वार

नकली नोटो का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा: एक लाख दस हजार रूपए बरामद, ढाबा और कपड़े की आड़ में चल रहा था धंधा

पंजाब से गैंग का मुख्य सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार, जेल पहुंचे आरोपियों के कस्टडी रिमांड से खुला राज

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, नकली नोटों का कारोबार कर रहा मुख्य सरगना समेत एक साथी को पंजाब से गिरफ्तार कर पुलिस ने मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार पूर्व में हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चार आरोपी सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार करते हुए 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में नकली नोटों गिरोह की तलाश रही हरिद्वार पुलिस ने जेल गए आरोपियों को कस्टडी रिमांड में लेकर आरोपियों ने राज खोले।

वहीं रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह प्रताप ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार हुए चार आरोपियों को कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की गई जिसमें बड़ा खुलासा सामने आया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आए तत्वों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर पवन कुमार को 5000 रुपए के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट बाईपास पठानकोट हाईवे तथा सुखबीर सिंह को 100000 रुपए के नकली नोटों के साथ एक प्रिंटर व वरना कार समेत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पवन ढाबा संचालक और सुखबीर कपड़ों के व्यवसाय की आड़ में नकली नोटों का धंधा करते। उन्होंने बताया कि 50000 रुपए के बदले एक लाख रुपये नकली नोट देखकर मुनाफा कमाया जाना प्रकाश में आया है।

नगर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सुखबीर वर्ष 2020 में बैंक फ्रॉड और जाली करेंसी के मामले में जेल जा चुका है। जेल में दोनों की दोस्ती हुई और इन्होंने नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के शेष आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। दोनों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

नकील नोटों के खुलासे में हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, उप निरीक्षक संजीत कंडारी, उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, हे०का संजय पाल, हे०का सतीश नौटियाल, कानि० सुनील चौहान ओर कानि० अजीत तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button