UK बोर्ड 2026 के परिणामों में हरिद्वार की वंशिका ने 97% अंक पाकर प्रदेश में किया तीसरा स्थान हासिल
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने राम दरबार देकर किया सम्मानित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड में आज हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट के परीक्षाफल घोषित किए गए हैं। जिसमें प्रदेश में कई होनहार छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण किया है वहीं हरिद्वार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा वंशिका ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही हरिद्वार का नाम रोशन किया है। वहीं इस अवसर पर विधालय के उप प्रधानाचार्य अजय सिंह ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं ने परीक्षाफल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं यह सफलता उनकी मेहनत लगन और अनुशासन का प्रतीक है विधालय के सभी छात्र छात्राओं को उप प्रधानाचार्य अजय सिंह द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने विद्यालय की छात्रा वंशिका को राम दरबार एवं राम नाम का पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही वार्ड नंबर 10 के पार्षद सचिन कुमार, वार्ड नंबर 11 के पार्षद दीपक शर्मा ने भी वंशिका को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।









