सूरज सेवा दल के कलियर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को नमन कर लिया राष्ट्र की एकता, शांति और विकास का संकल्प
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) कलियर। आजादी के अवसर पर सूरज सेवा दल के कलियर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद इंतजार प्रधान,मुजफ्फर अली, हाजी इरफान और समाजसेवी नादिम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान हाजी इसरार, हक्कम, नितिन कटारिया, आदिल, विनोद राणा, रहीस सभासद, साबिर राणा, खलील प्रधान, अकील त्यागी, सोनू त्यागी और फरमान समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि आजादी का पर्व हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करें।
सूरज सेवा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि एक मजबूत और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का हर वर्ग मिल-जुलकर आगे बढ़े। कार्यक्रम में देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।









