हरिद्वार में बड़ा बस हादसा: राजस्थान की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 घायल, एक महिला की मौत
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत सप्तऋषि चौकी के पास उसे समय बड़ा हादसा हो गए जब राजस्थान से भारी यात्रियों की बस को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्ती की बस भी पलट गई।
वहीं जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो के लिए है। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव के लिए पुलिस बल, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीम एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत एव बचाव कार्य किया गया।
घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए है। जिनका उपचार मेला चिकित्सालय में किया जा रहा है, एक घायल महिला यात्री को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई है।









