हरिद्वार

Video: मंदिर में हुए हत्याकांड का खुलासा

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर के भोगपुर गांव स्थित बाबा मोहन दास मंदिर में दो दिन पहले हुए राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता की उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर परिसर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें मंदिर में चोरी की घटना भी सामने आई जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। इसी दौरान मंदिर में रह रहे राजवीर ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान आरोपी ने हथौड़े से वार कर राजवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मंदिरों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button