रुड़की

राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ गर्म जोशी से स्वागत

15 जुलाई से उत्तराखंड में किए जाएंगे युवा सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल (खेल प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि आगामी पन्द्रह जुलाई से उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक जिले में युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसके माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी खिलाड़ियों का भविष्य बनाने के लिए अपनी पूरी सांसद निधि खिलाड़ियों को दे रहे है। कहा कि उत्तराखंड में जुलाई से पूर्व ही खेल प्रकोष्ठ का गठन कर दिया जाएगा। चौधरी नीरपाल सिंह ने सिविल लाइंस स्थित वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी के आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल मिलकर खिलाड़ियों को हर सुविधा दिए जाने का अनुरोध करेगा। खिलाड़ी हमारे देश की रीढ़ और भविष्य हैं। बेटियां हमारे देश का गौरव हैं, जो खेलों में मेडल जीतकर आ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है तथा रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होता है। युवा दिशाहीन ना हो इसके लिए भी युवाओं का खेलों की तरफ रुझान रहना जरूरी है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला, प्रदेश सचिव विपिन चौधरी व जिलाध्यक्ष एड० राजेन्द्र चौधरी प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button