हरिद्वार

एक बार फिर बने लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सैनी

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में प्रवीण सैनी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 23 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जाने आलम को महज 2 मत मिले। कुल 25 मतों में से 23 मत हासिल कर प्रवीण सैनी को प्रेस क्लब एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संरक्षक रजनीश धीमान ने की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सचिव पद पर संजय और कोषाध्यक्ष पद पर रजनीश सैनी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष पद पर मिली बड़ी जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की आवाज मजबूती से उठाने तथा संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी समन्वय और एकजुटता को मजबूत करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में प्रेस क्लब एसोसिएशन की कार्यकारिणी का जल्द विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। अध्यक्ष पद पर प्रवीण सैनी की 23 मतों से हुई शानदार जीत को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर पत्रकार विनोद धीमान, कमल धीमान, गोविंद चौधरी साजिद अली, फिरोज अहमद, फरमान खान अमन चौधरी, अरुण कुमार, लोकेश कुमार कृष्णकांत शर्मा नवाब खटाना, संदीप, राजीव नामदेव, दीपक,फरजाना आदि संख्या में पत्रकार गण साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button