लक्सर

जनसंवाद शिविर में उमड़ी जनता, राशन कार्ड और पेंशन समस्याओं के समाधान को प्रशासन गंभीर

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान कर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना रहा। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रविदास मंदिर, नन्हेड़ा अनन्तपुर में तथा इसके पश्चात दोपहर 02:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक शिव मंदिर, जियापोता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर के दौरान मुख्य रूप से राशन कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं सामने आईं। नन्हेड़ा अनन्तपुर में कुल 14 तथा जियापोता में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनहित में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। यह किट पहले दो प्रसव के लिए छह माह तक की माताओं को प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सकुंतला, आंगनवाड़ी सहायिका बबली देवी तथा कार्यकर्ता अमृता सिंह भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button