हरिद्वार

ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों और शिष्याओं ने लिया आश्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का निर्णय

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर पायलट बाबा के शिष्यों एवं शिष्याओं ने बैठक कर आश्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शिष्या पूर्णानंद गिरी ने कहा कि पायलट बाबा आश्रम सेवा का बड़ा केंद है। आश्रम में गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सेवा के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं। आश्रम के संचालन के लिए व्यवस्थाओं का सुनिश्चित होना नितांत जरूरी है। श्रद्धालु भक्तों का आना-जाना आश्रम में लगा रहता है। ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों के विधिवत संचालन के लिए व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। जिससे आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। शिष्या पूर्णानंद गिरी ने कहा कि आश्रम में धर्म एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ सेवा कार्य भी वर्ष भर संचालित रहते हैं। ब्रह्मलीन पायलट बाबा के सभी शिष्य व शिष्याएं लगातार मानव सेवा में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम में कुछ लोग आश्रम से संचालित होने वाली व्यवस्थाओं को नहीं चला रहे हैं। जिससे परेशानियां खड़ी हो रही हैं। सभी शिष्यों और शिष्याओं ने निर्णय लिया है कि आश्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप प्रदान करने में सहयोग करेंगे। ब्रह्मलीन पायलट बाबा ने सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहराया और मानव सेवा का संदेश दिया। गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की सेवा में उनका जीवन समर्पित रहा। विदेशी श्रद्धालु भी उनके सानिध्य में सनातन संस्कृति को अपना कर प्रचार प्रसार करते हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम की व्यवस्थाएं पूर्ण की भांति संचालित रहनी चाहिए। लेकिन कुछ लोग स्वार्थ साधने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे तत्वों का जमावड़ा आश्रम से बाहर किया जाए।

Related Articles

Back to top button