
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। चैत्र नववर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगजीतपुर खंड ने 5 किलोमीटर का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत कार्यवाह अनुज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, साथ ही डॉक्टर यतींद्र नगायन जिला संघ चालक हरिद्वार जिला का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में 345 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। अनुज कुमार ने चैत्र नववर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष पर सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। तथा पांच परिवर्तन की बात भी कहीं जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण पर विस्तार से जानकारी दी। सभी स्वयंसेवकों ने पांच परिवर्तनों को अपने व्यक्तिगत जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अंकुर खंड कार्यवाह, हेमराज थपलियाल खंड बौद्धिक प्रमुख, मनप्रीत खंड शारीरिक प्रमुख, नितेश मंडल कार्यवाह, मोहित, मंडल कार्यवाह, कुलदीप समाजसेवी। सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।