हरिद्वार

पांच वारदात के बाद दिल्ली का बदमाश मुठभेड़ में हरिद्वार पुलिस ने किया ढेर

तीन चेन स्नेचिंग, दो बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम, दिल्ली से ट्रेन से आए हरिद्वार-एक की तलाश जारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार में एक के बाद एक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी प्रभारियों को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिद्वार की औद्योगिक चौकी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, चेकिंग के दौरान पुलिस ओर बदमाशों के बीच मुठभेड़ के चलते घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से घायल नरेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। फरार बदमाश दिनेश की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

मंगलवार रात हरिद्वार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ओर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, एसपी सिटी दीपक सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात हरिद्वार की औद्योगिक पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, तो वहीं जवाबी फायरिंग में पुलिस ने फायरिंग करते हुए एक बदमाश के पैर पर गोली मारकर घायल कर दिया और एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नरेश के रूप में हुई है निवासी राज साईं मंदिर सुल्तान पूरी दिल्ली का रहना वाला है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मंगलवार की सुबह महिला से चेन स्नेचिंग, कनखल में चेन स्नेचिंग, ज्वालापुर, हरिद्वार से मोटरसाइकल चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है, ओर 30 सितम्बर को रायवाला क्षेत्र से भी चेन स्नेचिंग की घटना को इन दोनों बदमाश द्वारा अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के पास से लूटी हुई चेन, एक तमंचा ओर चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश की पुलिस टीम तलाश कर रही है, साथ दिल्ली पुलिस से जानकारी ली तो वहां भी अपराधिक मामले चल रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार बदमाश दिनेश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button