हरिद्वार में महिला प्रधानाचार्य के गले से सोने की चेन तोड़कर भागे झपट्टामार, तलाश में जुटी पुलिस
क्राइम मीटिंग में एसएसपी सख्त, अपराधियों के हौसले बुलंद: चर्चा
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी हरिद्वार में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जी हां सुबह-सुबह एक महिला से दो झपट्टामार बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। लुट की सूचना सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शहर में चर्चा है लगातार हरिद्वार जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे, ओर बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को चुनौती दें रहे है।
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्धों से पूछताछ की। आसपास के मार्गों पर भी बाइक सवारों की जांच की गई, लेकिन देर तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शहर में चर्चा है कि जहां हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लगातार क्राइम मीटिंग में सख्त नजर आते है तो वहीं दूसरी ओर बदमाश पुलिस को चुनौती दें रहे है।
वहीं इस बाबत पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खड़खड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक चेन स्नेचिंग की वारदात की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि महिला एक स्कूल में प्रधानचार्य है, स्कूल जाते समय पीछे से आए दो बाइक सवार में से एक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन खींच ली और साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस झपट्टामार बाइक सवार दोनों की तलाश कर रही है, ओर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के साथ साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
शहर में चर्चा है कि लगातार हरिद्वार में बढ़ता अपराध का ग्राफ कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।









