सहारनपुर धूमधाम से मनाया गया स्वामी तुरियानंद महाराज जी का 151वाँ जन्मोत्सव
स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम सहारनपुर में भारी संख्या में गुरु प्रेमियों ने पहुंच कर लिया आशीर्वाद
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। सहारनपुर कृष्णानगर स्थित स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी तुरियानंद जी महाराज जी का 151 वाँ अवतरण दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें दूर दूर से आए गुरु प्रेमियों ने गुरु दरबार में पहुंच कर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम के व्यवस्थापक श्री श्री 1008 स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने बताया कि हर वर्ष रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पूज्य स्वामी तुरियानंद महाराज जी अवतरण दिवस बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाता है। जिसमें इस वर्ष भी पूज्य स्वामी तुरियानंद महाराज जी का 151 वां अवतरण दिवस मनाया गया। 151वें अवतरण दिवस के अवसर पर गुरु दरबार एवं समस्त आश्रम को सुन्दर सुन्दर फूलों व लाइटों से सजाया गया। जो कि हर किसी को आकर्षित कर रहा था। इस शुभ अवसर पर स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनांक 26.08.2026 को श्री राम चरित मानस का पाठ विधिवत् पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया गया। दिनांक 27.08.2028 को श्री राम चरित मानस पाठ का विश्राम किया गया। वहीं भजन कीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम किए गए। जिसमें दूर दूर से पहुंची गुरु संगत ने भजन कीर्तन सत्संग श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। वहीं दिनांक 17.08.26 को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या में गुरु दरबार में चौदस के अवसर पर भजन कीर्तन एवं सत्संग प्रवचन किए गए। जिसमें बताया गया कि गुरु की सेवा करने एवं सत्संग श्रवण करने से जीवन धन्य हो सकता है। वहीं दिनांक 28.08.2026 दिन शुक्रवार को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। उसके उपरांत गुरु दरबार में रक्षा बंधन पर्व मनाते हुए संगत ने भजन कीर्तन एवं सत्संग श्रवण किया। जिसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें गुरु प्रेमियों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। वहीं स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम जी ने बताया कि हर वर्ष स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम सहारनपुर में रक्षा बंधन पर्व पर पूज्य स्वामी तुरियानंद महाराज जी का अवतरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों एवं सभी गुरु प्रेमियों के पूर्ण सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम जी ने बताया कि जो भी गुरु प्रेमी गुरु दरबार में सच्ची श्रद्धा एवं आस्था के साथ माथा टेक आशीर्वाद लेते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि दिनांक 29.08.2026 को हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र स्थित स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महान संतों का आगमन होता है और संतों द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उसके उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी तुरियानंद सत्संग सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी संगत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की गई।









