रुड़की

नगर की सबसे पुरानी श्रीरामलीला समिति (बीटी) ने 107-वीं रामलीला के शुभारंभ से पूर्व निकाली श्री हनुमान जी की भव्य पताका शोभायात्रा

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर में 107-वीं रामलीला के भव्य आयोजन के शुभारंभ से पूर्व रक्षासूत्र के पावन पर्व पर श्रीहनुमान जी की ध्वजा-पताका की भव्य शोभायात्रा धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई।पंचायती धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े,बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।नगर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गंगा घाट पहुंची, जहां ध्वजा-पताका को गंगा स्नान कराया गया, तदुपरान्त विधि-विधान से बीटी गंज (सुभाष गंज) स्थित रंगमंच स्थल पर ध्वज स्थापित किया गया।शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।ध्वज स्थापना के साथ ही 107-वीं रामलीला के आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि विगत एक सौ सात सालों से रामलीला की यह परंपरा रुड़की की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मंचन तक सीमित धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा,त्याग और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम है। समिति का प्रयास है कि इस गौरवशाली परंपरा को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाए।महामंत्री सौरभ सिंघल ने कहा कि ध्वज-पताका की शोभायात्रा रामलीला के शुभारंभ का महत्वपूर्ण धार्मिक विधान है।वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में नगरवासियों की आस्था लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से समाज में सत्य,धर्म और मर्यादा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।शोभायात्रा में राज्य मंत्री आदेश सैनी, पूर्व मेयर गौरव गोयल व यशपाल राणा, भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, पार्षद राकेश गर्ग, विशाल गुप्ता, पार्षद शिवम अग्रवाल, सतीश सैनी, समाजसेवी मनोज अग्रवाल, नवनीत गर्ग, पार्षद गौरव मेहंदीरत्ता, प्रदीप परूथी, अभिषेक मित्तल, अमन अग्रवाल, दीपक शुक्ल, सागर अग्रवाल, अनिकेत गर्ग, गोनू शर्मा, सारंग सैनी, आशीष अग्रवाल, नैतिक सेठी, बंटी जैन, अजय अग्रवाल, सूरज नेगी, साहिल सैनी, रजनीश गुप्ता व सारंग सैनी समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button