हरिद्वार

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर UFBU का प्रदर्शन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था (5 Days Banking) लागू करने की मांग को लेकर आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हरिद्वार में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने UFBU (United Forum of Bank Unions) के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में पाँच दिन कार्यदिवस व्यवस्था को शीघ्र लागू किए जाने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाँच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच नवंबर 2023 में सहमति बनी थी। इसके बाद 7 दिसंबर 2023 के एमओयू तथा 8 मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौते (Bipartite Settlement/Joint Note) में भी इस मुद्दे को आगे बढ़ाया गया। इसके बावजूद पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था का अंतिम क्रियान्वयन अभी तक लंबित है। UFBU के अनुसार, इस मांग को लेकर संगठन द्वारा 27 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन एवं हड़ताल भी की गई थी। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान समय में बैंकिंग सेवाओं में तकनीकी सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को सप्ताह में छह दिन कार्य करना पड़ रहा है। ऐसे में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना कर्मचारियों के हित के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था की आवश्यकता भी है। हरिद्वार में आयोजित प्रदर्शन में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुटता के साथ अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सरकार एवं आईबीए को पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने लंबित मांग के शीघ्र समाधान की मांग की और कहा कि जब तक इस व्यवस्था को लागू नहीं किया जाता, तब तक UFBU के स्तर से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में सोमवार से शुक्रवार तक पाँच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने तथा शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर राजकुमार सक्सेना UFBU Conveyner, प्रदर्शन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से गोपाल मौर्य, शोभित शर्मा secretary Union Bank of india, सौम्य, हीना, भारतीय स्टेट बैंक से secretary रवि चोपड़ा, जितेंद्र, रीना केनरा बैंक secretary राहुल खुराना, AIBOC secretary मयंक तिवारी, अंकिता और ज्योति तथा पंजाब नेशनल बैंक से शगुन सहित SABHI बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button