हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान घाट पर जली एक साथ सात महिलाओं की चिता
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24₹7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड पौड़ी जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली सात महिलाओं के शव रविवार को हरिद्वार लाए गए। यहां चंडीघाट पर सातों महिलाओं के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक ही गांव की सात महिलाओं की चिताएं एक साथ जलती देख घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। चंडीघाट पर परिजन रोते बिलखते बदहवास नजर आए।
बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाली सभी सात महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं और आपस में रिश्तेदार थीं, एक साथ कई घरों में मातम छा जाने से गांव में भी शोक का माहौल है. महिलाओं के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव से बड़ी संख्या में गांव के लोग और रिश्तेदार हरिद्वार पहुंचे, चंडीघाट पर जैसे ही सातों महिलाओं की अर्थियां पहुंचीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
अपने ही परिवार और गांव की महिलाओं को एक साथ अंतिम विदाई देते समय कई परिजन खुद को संभाल नहीं सके. घाट पर मौजूद लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और एक दूसरे को सांत्वना दी. लेकिन एक साथ इतने लोगों की मौत से गांव में गम का माहौल है. इसके बाद चंडीघाट पर सभी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. सात चिताएं एक साथ जलती रहीं और घाट का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।
बता दें कि 28 नवंबर को पौड़ी जिले के रिखणीखाल से भंगलवाड़ जा रही इको वैन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी. हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत 12 लोग लोग सवार थे. हादसे में एक चालक समेत 8 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हुए हैं. मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं और सातों महिलाएं एक ही तोप यानी स्थान के रहने वाले थे. सातों महिलाएं किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और बैंक में बैंणी भुली योजना का फॉर्म भरकर वापस गांव लौट रही थीं. वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी।
गांव में 20 से 25 परिवार रहते हैं. सभी महिलाएं एक ही परिवार से जुड़ी हुई थीं, एक साथ इतनी मौतों से गांव में गम का माहौल है. इससे पहले कभी गांव में इतनी बड़ी हृदय विदारक घटना नहीं घटी थी, सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और योजना से जुड़ी बैठक में भाग लेने के लिए गांव से बाहर गई थीं, वापस लौटते वक्त उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई थीं. गांव के लिए यह कभी ना भूलने वाली दुखद घटना है।









