गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हवन कर नए सत्र का किया प्रारंभ
आज से आरम्भ करने वाला ही कार्य मे सफलता प्राप्त करता है: कुलपति प्रो० प्रतिभा
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। पुराने अनुभवों का आधार नये उपक्रम का स्वरूप तथा प्रगति का मार्ग तय करता है। कार्य करने वाले के लिए कल कभी नही आता। आज से आरम्भ करने वाला ही कार्य मे सफलता प्राप्त करता है, यह उदगार गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार की कुलपति प्रो० प्रतिभा मेहता लूथरा ने नवीन सत्रारम्भ को संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित यज्ञ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि शैक्षिक प्रगति किसी भी संस्थान की प्रगति का मूल कारण है। शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा छात्र-छात्राओं के नव-निर्माण के लिए शैक्षिक वातावरण, संसाधन तथा अध्यापक गुणवत्ता प्रमुख घटक है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये कुलसचिव प्रो० सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति मे शिक्षा, मूल्यांकन तथा वित्त प्रमुख आवश्यकताओं मे सम्मिलित है। जिनमे संतुलन बना रहना जरूरी है। वित्ताधिकारी प्रो० वी०के सिंह ने समस्याओं निस्तारण मे सम्भव नियोजन तथा वित की स्थिति को प्रस्तुत किया। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो० एल०पी पुरोहित ने विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने मे शिक्षकों के सहयोग की सराहना की तथा एन०ई०पी के नये क्रेडिट सिस्टम के बारे जानकारी प्रदान की। आई०क्यू०ए०सी के डायरेक्टर प्रो० पंकज मदान ने नॉक सम्बधी तैयारियों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम मे प्रो० ब्रह्मदेव, प्रो० प्रभात कुमार, प्रो० डी०एस मलिक, प्रो० दिनेश चन्द शास्त्री, प्रो० नवनीत, प्रो० कर्मजीत भाटिया, उपकुलसचिव डॉ० श्वेतांक आर्य, प्रो० राकेश जैन, प्रो० अरुण कुमार, प्रो० राजकुमार भाटिया, प्रो० मुकेश कुमार, प्रो देवेन्द्र गुप्ता, प्रो० पवन कुमार, प्रो० नमिता जोशी, प्रो० मंजूषा कौशिक, डॉ अजय मलिक, डॉ० ऋषि शुक्ला, डॉ० दीनदयाल, डॉ प्रशांत तेवतिया, डॉ० वेदव्रत, डॉ० भारत वेदालंकार, डॉ० विपुल भट्ट, डॉ० विपिन कुमार, डॉ अजित तोमर, डॉ० शिवकुमार चौहान, डॉ० एम०एम तिवारी, डॉ० उधम सिंह, डॉ० बबलू वेदालंकार, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० नितिन भारद्वाज, डॉ० कपिल मिश्रा, डॉ० अनुज कुमार, डॉ० हिमांशु पंडित, डॉ० सुनील कुमार, डॉ० हिमाशु गुप्ता, प्रो० सतेन्द्र राजपूत, डॉ० अश्वनी जांगडा, डॉ० मदन लाल जाट, विकास कुमार, नीरज बिडला, अंकित कृष्णात्री, डॉ० भगवान दास, नारायण, मनीष अग्रवाल, डॉ० कपिल गोयल, कुलभूषण शर्मा, डॉ० दलीप कुशवाहा, राजकुमार, रमेश चन्द, हेमन्त सिंह नेगी, डॉ० जगराम मीणा आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो० प्रभात कुमार द्वारा किया गया।









