हरिद्वार

आयुष अग्रवाल (आईपीएस) ने “एक पेड़ माँ के नाम” पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। सेनानायक आयुष अग्रवाल (आईपीएस) ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप सेनानायक जोधराम जोशी, दलनायक गणेश लाल, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button